लोकतंत्र के महापर्व में गर्मजोशी से हिस्सा लेने को मोदी का आह्वान

लोकतंत्र के महापर्व में गर्मजोशी से हिस्सा लेने को मोदी का आह्वान

नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) सुबह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में गर्मजोशी से हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने एक्स पर दोनों राज्यों के मतदाताओं से कहा है कि आपका वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। प्रधानमंत्री ने राज्य के सभी मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्य के सभी मतदाता गर्मजोशी से मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने पहली बार मतदान करने वाले मध्य प्रदेश के सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल