अंतरिक्ष को उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास

एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च

अंतरिक्ष को उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास

  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • भावुक माता-पिता बोले- उन पर है नाज
  • माता-पिता बोले- बहू ने निभाई बड़ी भूमिका

नई दिल्ली/लखनऊ । कई दिनों के इंतजार के बाद एक्सिओम-4 मिशन अमेरिक स्थित फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भर गया।  इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वास्तव में यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के बाद इसरो के बढ़ते वैश्विक सहयोग ने भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापकों विक्रम साराभाई और सतीश धवन की जीत है। 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। शुभांशु शुक्ला संभवत: इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस मिशन के माध्यम से भारतीय संस्थानों द्वारा डिजाइन किए गए सात महत्वपूर्ण प्रयोग होंगे। ये प्रयोग दुनिया भर की सभी एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।इस लॉन्चिग की खुशी में डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में आॅस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण आॅस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसिस एडमसन और अन्य लोगों ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी और जश्न मनाने के लिए मिठाइयां वितरित कीं।

 वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर भावुक हो गए। वो कानपुर रोड स्थित सीएमएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। शुभांशु 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बने।एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर दी है। लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु के माता-पिता की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर नाज है। इस मौके पर एसआईए इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, 'हमारे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जा रहे हैं। यह भारत के लिए एक महान दिन है।'

एक्सिओम मिशन का हिस्सा बने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। मैं उन्हें और उनके पूरे परिवार को बधाई देता हूं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सभी को खुशी है कि इस देश का, इस त्रिवेणी नगर का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर पहुंचने जा रहा है। हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं। उसे हमारी बहू का पूरा समर्थन है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। उसने यहां सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम उसके मिशन के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम बहुत खुश हैं। हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो। उसके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ, राज्य और हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है। हमें उस पर गर्व है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट में कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, पूरा देश एक भारतीय की सितारों की यात्रा पर उत्साहित और गौरवान्वित है। उन्होंने और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने साबित किया है कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है- 'वसुधैव कुटुम्बकम'। 

इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं, जो नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दशार्ता है। चालक दल द्वारा किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरिक्ष अन्वेषण की नई सीमाओं को जन्म देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मिशन को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वह अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर चल रहे हैं। मैं उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को इस मिशन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

तेंदुए ने किया युवक पर अचानक हमला  , हड़कंप  तेंदुए ने किया युवक पर अचानक हमला  , हड़कंप 
लखीमपुर खीरी: नयापुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय मिहीलाल बंद पड़े ईंट -भट्ठे से राख निकालने गए थे, तभी झाड़ियों से...
खाने पीने की चीजो में मिलावट करने वालो के खिलाफ एफ डी ए विभाग हुआ सक्रिय
अभियान में पुलिस की सर्विलांस टीम ने 95 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन किए बरामद 
आपातकाल के काले अध्याय की 50 वी बरसी पर फ़िरोज़ाबाद क्लब में संगोष्ठी के साथ प्रदर्शनी का आयोजन
पटना जिला खनन विभाग की खुल गयी पोल , ईओयू ने 400 ट्रक बालू किया जब्त
 खुदकुशी मामले में मृतक के पिता का सामने आया बयान ....
लव मैरिज से नाराज तीन भाइयों ने जीजा की लाठी व पत्थरों से की थी हत्या