किसानों को मक्का का मिलेगा उचित मूल्य

सरकार ने शुरू की खरीद प्रक्रिया

किसानों को मक्का का मिलेगा उचित मूल्य

लखनऊ। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (खरीफ फसल) में पहली बार मक्का की सरकारी खरीद शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 23 जिलों में किसानों से मक्का की खरीद की जाएगी। इनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, रामपुर, सम्भल, बदायूं, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फरुर्खाबाद, हरदोई, उन्नाव, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बस्ती और मिजार्पुर शामिल हैं।

इस सम्बन्ध में बुधवार को जानकारी देते हुए खाद्य एवं रसद आयुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से किसानों से मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और खरीद की अवधि 15 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर मक्का विक्रय के लिए पंजीकरण प्रारम्भ है। अब तक 22 जनपदों में 131 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं, जहां किसानों के लिए पेयजलए बैठने की व्यवस्था और तिरपाल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसानों को विभागीय कॉल सेंटर के माध्यम से फोन कर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया 23 जून 2025 से एटा, हाथरस और सम्भल जिलों में शुरू हो चुकी है। अब तक 17 किसानों से 930 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां