पुरानी पेंशन बहाली के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
शशि कुमार मिश्रा ने कहा, भावी चुनावों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा
लखनऊ। राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के 75 जनपदों में गांधीवादी नीति के तहत सत्याग्रह करते हुए सभी पदाधिकारी कर्मचारी ने भूख हड़ताल करते हुए डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौपा गया। हालात यहां तक पहुंच गई है कि कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री के सचिवालय प्रवेश पत्र बनाया जाना बंद हो गया है। नगर निगम मुख्यालय पर एकत्र होकर बीएन सिंह प्रतिमा पर भूख हड़ताल और पुलिस आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा एवं संयोजक सतीश कुमार पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अध्यक्षता वी पी मिश्र ने की। वे स्वयं भूख हड़ताल पर हैं।
मोर्चा अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने बताया कि 8 वर्ष से भाजपा एनडीए सरकार प्रदेश में है परंतु खेद का विषय है कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी कर्मचारियों और शिक्षकों की मांगों पर बैठक नहीं की जिसके कारण महत्वपूर्ण कई मामले लंबित पड़े हैं। मुख्य सचिव स्तर पर भी बैठक 18 नवंबर 2024 को बैठक हुई थी परंतु उसमें लिए गए निर्णय का कार्यवृत्त नहीं जारी किया गया। इस कारण प्रदेश के कर्मचारीध्शिक्षक आक्रोशित हैं और आंदोलन करने का दबाव बना रहे हैं। महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि भावी चुनावों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा तथा सातवें वेतन आयोग और संवर्गों का पुनर्गठन ,सेवा नियमावलियां ,वेतन विसंगतियां ,आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन ,रिक्त पदों पर नियुक्तियों में वरीयता, रोडवेज सहित सभी राजकीय निगमों ,विकास प्राधिकरणों ,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों ,शिक्षकों की मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं हो पा रहे हैं।
सतीश पांडे संयोजक ने कहा की संगठनों के सचिवालय प्रवेश पत्र न बनने से संवाद बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद मोर्चा के पदाधिकारी के प्रवेश पत्र नहीं बन पाए हैं। फाइल प्रमुख सचिव कार्मिक के पास लंबित पड़ा है। संवादहीनता के कारण कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा, राजकीय निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा डीके यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत महामंत्री अतुल मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, फारेस्ट कर्मचारी फैडरेशन के अध्यक्ष आशीष पांडे फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, राम कुमार धानुक जिला अध्यक्ष सुभाष, मण्डल अध्यक्ष डी सी राव, दिलीप यादव एक्स रे एसो आदि लोग उपस्थित रहे । प्रस्ताव रखा कि आंदोलन को आगे और बढ़ाया जाए जिसमें प्रदेश भर के शिक्षक, कर्मचारी भाग लेंगे।
टिप्पणियां