पीपली में जन आक्रोश रैली मथुरा में गर्माहट
बैठक में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान।
भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता किसानों से कर रहे संपर्क
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने आगामी 23 नवंबर को पिपली कुरुक्षेत्र में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई और जिम्मेदारी सोंपी। जनाक्रोश रैली में जनपद से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष रामफल सिंह, महानगर प्रभारी जयपाल सिंह चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश निषाद ने कहा कि जनाक्रोश रैली में कई राज्यों से किसान मजदूर और कमेरा वर्ग पहुंचेंगे। जन आक्रोश रैली में बेरोजगारी, किसानों के कर्ज माफी को लेकर एकजुटता होगी
उन्होंने बताया कि एक तरफ पूजीपतियों पर पैसा लुटाया जा रहा है, उनका हजारों करोड़ माफ़ किया गया है तो दूसरी तरफ देशभर में किसान कर्ज से दवा पडा है। जितना कर्ज पूजीपतियों का माफ़ किया गया, इतना कर्ज यदि किसानों का माफ होता तो देश के सभी किसानों का दो बार कर्ज माफ हो जा सकता था। बैठक में श्यामपाल सिंह, कुंतभोज, हीरो काका, डा सतीश चन्द्र, डा राधेश्याम, प्रेम सिंह, उदयवीर सिंह, चरण सिंह, सोनवीर सिंह, बौली, भूले सिंह, रौतान सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सेनापति कुंतल, विजयपाल सिंह चौधरी, प्रताप सिंह, रवि मुहम्मद, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने की।
टिप्पणियां