पार्टी की कार्ययोजना तैयार बैठक सम्पन्न
On
लखीमपुर खीरी- गोला गोकर्णनाथ भारतीय जनता पार्टी गोला की विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों के निमित्त कामकाजी बैठक नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद गोला विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अवध प्रांत ठाकुर प्रसाद गंगवार,जिला उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद स्वर्णकार एवं पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता द्वारा पार्टी के पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।मुख्य अतिथि चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने विभिन्न अभियानों के लिए संयोजक, नगर में रैलियों के
स्थान, चौपहिया बाहन वाले.कार्यकर्ताओं की सूची, नगर के धार्मिक स्थलों की सूचियों सहित सामाजिक तथा राजनैतिक समीक्षा के लिए भी जिम्मेदारी तय करवाते हुए कहा कि," *भाजपा के कार्यकर्ताओं को सदैव गतिशील रहना चाहिए।बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने की तथा संचालन धीरज बाजपेयी ने किया।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अनिल जलोटा, कमलेश पाण्डेय, रेखा मिश्रा, नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, किसान मोर्चा नगर संयोजक विकास मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता विश्कर्मा, जिला मंत्री महिला मोर्चा आरती भदौरिया, नगर मंत्री विनोद कुमार वर्मा एड.,राजीव वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, हिमांशु सिंह राहुल बाल्मीकि, रजत गुप्ता, तेज प्रकाश शुक्ला, नवीन भसीन, कैलाश गुप्ता, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags: Lakhimpur Kheri
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां