महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार: भारती
On
देवरिया। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक दीनदयाल उपाध्याय पार्क न्यू कालोनी में हुयी।जिसमें पार्टी के चल रहे कार्यक्रमो में जोर-शोर से सहभागिता करने पर चर्चा किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। महिलाओं को ध्यान रखकर अनेक योजनाएं भाजपा की सरकार चला रही है,जिसका लाभ बहनों को मिल रहा है। महिला मोर्चा द्वारा सेल्फी विद लाभार्थी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लाभार्थियों से घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगी और उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं को बतायेंगी साथ ही उनके मोबाइल में नमो ऐप डाऊनलोड कराकर उसको प्रयोग करने की जानकारी देंगी।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने जरूर सहभागिता करे।इस दौरान मिनती सिंह,सीमा जायसवाल,सरिता पाण्डेय,सुनीता जायसवाल,प्रीति सिंह,आराधना पाण्डेय,प्रमिला सिंह आदि मौजूद रही।
Tags: Deoria
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां