काशी में होलिका का आकार बढ़ाने में जुटे युवा, होलिका की मूर्ति आकर्षण का केन्द्र

 काशी में होलिका का आकार बढ़ाने में जुटे युवा, होलिका की मूर्ति आकर्षण का केन्द्र

वाराणसी । काशीपुराधिपति की नगरी में रंगों के पर्व होली और होलिका दहन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। युवा होलिका दहन के पूर्व उसका आकार बढ़ाने में जुट गए हैं। होलिका में इस बार कई स्थानों पर होलिका की मूर्तियां लोगों में आकर्षण का केन्द्र है। चेतगंज सेनपुरा चौराहा,पांडेयपुर सहित अन्य स्थानों पर मूर्तियों के साथ ईको फ्रेंडली गोहरियों से बनी होलिका भी लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं।

युवा उपली की होलिका में लकड़ियों को रखने से परहेज कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर युवा पर्व पर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। वहीं, शहर के अन्य स्थानों पर होलिका में पेड़ की टहनियों के साथ अनुपयोगी सामान भी युवा रख रहे हैं।

गौरतलब हो कि रविवार 24 मार्च को होलिका दहन होगा। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 से लगेगी। और इसका समापन 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। वहीं, होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के दिन रविवार को भद्राकाल सुबह 9.55 से शुरू होकर रात 11.13 बजे तक रहेगा। ऐसे में भद्रा के बाद रात 11.13 बजे होली जलेगी।

ज्योतिषविदों के अनुसार होलिका दहन के लिए महज 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। होलिका दहन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में होगा। ज्योतिषविदों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.34 बजे से अगले दिन सुबह 6.19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6.20 बजे से सुबह 7.34 बजे तक रहेगा।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति
योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण जरूरी...