गांव चलो अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे त्रिवेदीगंज भाजपा कार्यकर्ता
:फिर एक बार मोदी सरकार के लगे नारे..
On
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। गांव चलो अभियान के दौरान सभी गावो व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा।इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे है। लोगो को जोड़ने का काम किया जाना है।इसी को लेकर त्रिवेदीगंज के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने पैकौली बूथ पर रात्रि प्रवास कर गांव के लोगो के साथ बैठक कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई, सुबह पास में बने श्री राम जानकी मंदिर में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर साफ सफाई की गई। फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाते हुए लोगो ने संकल्प लिया। कि 2024 में मोदी सरकार बनाना है। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष वीरेन्द्र, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र कुमार मिश्रा,छेत्र पंचायत सदस्य राजाराम रावत, धनीराम यादव सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वही सचिन वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के कामों से प्रभावित होकर कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष गणेश यादव वा छेत्र पंचायत सदस्य राजाराम रावत, बीएसपी से आए सोहन लाल गौतम हमारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
Tags: Barabanki
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 22:49:31
एमजीयूजी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास में बोलीं राज्यपाल
टिप्पणियां