मर्चरी में रखा मजदूर का शव।

ब्लास्टिंग से मजदूर की गई जान 

मर्चरी में रखा मजदूर का शव।

चित्रकूट। भरतकूप क्रेशर नगरी में अवैध ब्लास्टिंग से मजदूरों की जान जा रही है। मजदूर की जान जाने पर स्थानीय पुलिस से मिलीभगत कर मनगढ़ंत कहानी बनाकर हादसे का रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को अवैध ब्लास्टिंग से मजदूर की जान जाने का खुलासा हुआ। बताया गया कि भरतकूप थाना क्षेत्र में पहाड़ में अवैध ब्लास्टिंग व अवैध खनन को लेकर मजदूरों की जान जाने का ये नया मामला नहीं है। खदानों में काम करने वाले कई मजदूरों ने जान गवां दी है। खनिज माफिया कभी नहीं फंसे। ज्यादातर घटनायें हादसे में तब्दील कर दी जाती हैं। ऐसी ही एक घटना 1078 भौंरा पहाड में गुरुवार को सवेरे आठ बजे हुई। मजदूर ब्लास्टिंग कर रहा था। टूटे पत्थर की चपेट में आने से आजमगढ़ निवासी मजदूर हरेन्द्र की जान चली गई। मजदूर की जान अवैध ब्लास्टिंग से न बताकर ट्रक की चपेट में आने से बताई जा रही है। घटना स्थल पर लोडर चालक मजदूर का शव लेकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। खदान मालिक ने पुलिस से साठगांठ कर मृतक के शव को हादसे का रुप दे डाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां