आज का मौसम: दिल्ली में तापमान सामान्य, यूपी और बिहार में ठंड

आज का मौसम: दिल्ली में तापमान सामान्य, यूपी और बिहार में ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हाल है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर महीने में दिल्ली का पहला सप्ताह समान्य बना रहेगा। इस दौरान राजधानी में तापमान में न ज्यादा गिरावट होगी और न ही ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसका अहम कारण है पश्चिमी विक्षोभ। इस दौरान बादलों के चलते ही स्मॉग वाली स्थिति भी देखने को मिलेगी। 

गुरुवार को दिल्ली का अधिकांश तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 25.1 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों तक मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है। चार दिसंबर तक सुबह के समय धुंध रह सकती है और ठंडी हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं चार दिसंबर तक क्षेत्र का तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तक जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बारिश और धूप न निकलने के कारण गुरुवार के दिन यूपी में उम्मीद से ज्यादा ठंड देखने को मिला। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 1 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल सकती है। 

बिहार का मौसम
बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी पटना समेत कई स्थानों पर गुरुवार को बूंदाबांदी देखने को मिली। इस बाबत 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 1 दिसंबर को बिहार के गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में बारिश होने के कारण राज्य में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से किसानों को फसलों के खराब होने का डर सता रहा है। बता दें कि देश के कई राज्यों मुंबई व दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार