जीतीपुर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमण्डलः परी के परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा
पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
बस्ती - गुरूवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर के लाला पुरवा गांव पहुंचा और परी हत्याकाण्ड के पीड़ितों, परिजनों अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि से मिलकर ढाढस बधाते हुये आर्थिक सहयोग दिया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने न्याय का पक्ष लिया होता तो परी आज जिन्दा होती। भूमि की पैमाइश के बाद जमीनी विवाद की जानकारी पुलिस को थी किन्तु वह चुप रही, इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि हमें परी जैसी होनहार बेटी को खो देना पड़ा। सपा प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को ढाढस बधाया कि पार्टी संकट के समय में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय के लिये हर संभव सहयोग किया जायेगा। कहा कि पुलिस कर्मियों का निलम्बन ही पर्याप्त नहीं है, प्रशासन की जबाबदेही तय होनी चाहिये। भाजपा की सरकार में जघन्य हत्याकाण्डोे के सिलसिले तेज हो गये हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।
सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, विधायक राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिलासभा रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी झांसी राहुल सक्सेना, पूर्व प्रदेश सचिव दीपक रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ राहुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राकेश श्रीवास्तव दीपू, धीरज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव छात्रसभा अभिनव श्रीवास्तव सुमित, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी हिमांशु श्रीवास्तव ‘अंकुर’, जिलाध्यक्ष महिलासभा गीता भारती, विधानसभाध्यक्ष कप्तानगंज रन बहादुर यादव, दयाशंकर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव के साथ ही मो. स्वाले, प्रवीन पाठक, कक्कू शुक्ल, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जावेद पिण्डारी, रिन्टू यादव, अरविन्द सोनकर, आदि शामिल रहे।
About The Author

टिप्पणियां