भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने का काम कर रही है- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
संत कबीर नगर , बृहस्पतिवार को विकास खंड सेमरियावां के अगया में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संविधान बचाओ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने का काम कर रही है। संविधान बदलने के लिये भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन देश की जनता ने उनके नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया। जननायक राहुल गाँधी जी ने केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का ज़बरदस्त विरोध किया है। समाज के दबे कुचले कमज़ोर तबके की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया है और कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है हमें जो आज अधिकार प्राप्त हैं वह संविधान की देन है। कांग्रेस पार्टी लोगों को जागरूक करने के लिये यह अभियान चला रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय और संचालन अहमद जमाल अंसारी एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर हाजी मुहम्मद नज़ीर, सैयद तारिक हुसैन,सुनील पाण्डेय,
दिलशाद अफसर,रियाज़ अहमद, फैजान अहमद, इरशाद अहमद, हबीबुर्रहमान, मुशीर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, मोईन अंसारी, अमित कुमार सिंह बिट्टू, महेश कुमार, इब्राहिम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियां