वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, बस अब हर जगह होगी प्रभु श्रीराम नाम की गूंज : संजीव गुप्ता

गाजियाबाद, ( तरूणमित्र )

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, बस अब हर जगह होगी प्रभु श्रीराम नाम की गूंज : संजीव गुप्ता

 


वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और अब हर जगह भगवान श्री राम की गूंज ही सुनाई देगी ऐसा समरकूल के चेयरमैन और एनसीआर क्षेत्र में माता रानी का विशाल भव्य मंदिर निर्माण कराने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता का कहना है। माता रानी के परम भक्त संजीव कुमार गुप्ता अब अयोध्या में 500 वर्ष के इंतजार के पश्चात बन रहे श्रीराम जी के मंदिर निर्माण से गदगद हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ देश और समाज का आध्यात्मिक विकास भी अत्यंत जरूरी है। क्योंकि हमारी संस्कृति और संस्कारों के मूल्यों पर ही मानव जीवन टिका हुआ है। क्योंकि जिस दिन मानव जाति से आस्था और विश्वास समाप्त हो जाएगा तो पूरी मानव जाति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। क्योंकि मानव जाति में हमारी भावनाएं ही हैं। जो हमें इंसान बनाये हुए हैं। इसलिए जो भी लोग आज श्री राम जी के मंदिर बनाये जाने पर सरकारों को उपदेश दे रहे हैं। उन्हें एक बार पश्चिमी देशों की ओर भी देखना चाहिए, जहां पर विकास की प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में, पश्चिमी देशों के लोगों का जीवन मूल्य समाप्त हो रहा है। और वह देश लगातार अस्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं। और इसके विपरीत हम भारतीय इसलिए ही आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। क्योंकि आज भी हमारे अंदर सारी दुनिया के लोगों से ज्यादा आस्था और विश्वास कायम है। और सदा ही कायम रहेगा। इसलिए मेरा देश के सभी सनातनियों से निवेदन है कि हम राजनीतिक विरोधाभास से ऊपर उठकर 22 जनवरी को अपने प्रभु श्री राम के आगमन पर सबसे बड़ा त्योहार मनाकर, सारी दुनियां को एक संदेश दें कि हम सब भारतीय एक हैं। और सदैव एक ही रहेंगे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप  ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल...
103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन 
6 अमृत स्टेशनों का प्रधानमंत्री आज करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
बीते 5 दिनों से नगरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में बिना बिजली के हो रहा है इलाज
आईपीएल 2025 में दिल्ली को मुंबई ने 59 रन से हराया
गुहार के बावजूद पुलिस ने नहीं दिया सुरक्षा , अपराधियों नें मुखिया प्रतिनिधि सहित दो को मारी गोली
शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना क्यों है जरूरी