करनी सेना के समर्थन में नमन पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
By Harshit
On
लखनऊ।राजस्थान के जयपुर में राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या के विरोध में नमन पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार को भारत नमन पार्टी ने विरोध स्वरूप विशाल कैन्डिल मार्च दारूलशफा से अटल चैक, हजरतगंज तक निकाला गया। जिसमें हजारों लोागों ने हाथों में कैन्डिल लेकर शान्तिपूर्वक विरोध व्यक्त करते हुए मार्च निकाला। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बहादुर गौतम के निर्देश पर इस कैन्डिल मार्च का प्रतिनिधित्व प्रदेश अध्यक्ष महादेव सिंह ने किया।
वहीं महादेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘क्षत्रिय’’ सर्व समाज की छतरी है जो धूप, बारिश, सर्दी सहनकर सभी वर्गों की रक्षा करती है। आक्रान्ताओं की कोशिश हमेशा रही कि किसी भी तरह समाज में बैर भाव फैलाया जाय।ठीक ऐसा ही घात जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामड़ी के ऊपर हुआ। सभी ने केन्द्र और राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करके न्याय दिलाया जाय।
कैन्डिल मार्च में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, सुधा वर्मा, ऋषि जायसवाल, राजमणि त्रिपाठी, पुन्दरी गौतम, आशा देवी, ऊषा देवी, दीपा सिंह, जीबी सिंह, रामजी शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया। मार्च के अन्त में महादेव सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि बहुत जल्द अगली रूपरेखा तय की जायेगी।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 22:49:31
एमजीयूजी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास में बोलीं राज्यपाल
टिप्पणियां