गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद लगाई फांसी
दो दिन पहले काटी थी हाथ की नस
लखनऊ। चिनहट इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने प्रेमिका से बात की थी। इसके बाद कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक अजय नगर कमता चिनहट के रहने वाले रोहित 28 ने शनिवार तड़के फांसी लगा ली।
भाई राहुल ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाकर सोया था। सुबह करीब 6:30 आंख खुली तो रोहित का कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोहित साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रोहित को उतारकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि घर वालों ने लड़की से बातचीत करने का जिक्र किया है।
हालांकि जांच में अभी ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। भाई राहुल ने बताया रोहित का बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब वह नाबालिग थी तब उससे शादी कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने रेप का मुकदमा लिखवाया था। जिसके चलते जेल जाना पड़ा और कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था। इस सोमवार को जीजा की डेथ हो गई थी।
उन्होंने बताया वहीं पर उस लड़की से फिर से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में फिर बातचीत शुरू हो गई थी। दो दिन पहले रोहित ने अपना हाथ भी काटा था। कल रात को भी फोन पर बातचीत करके सोया था। इसके बाद सुबह घर में शव लटकता मिला।
टिप्पणियां