डिप्टी सीएम ने सकल्प यात्रा रथ को दिखाई हरी झंडी

महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद

डिप्टी सीएम ने सकल्प यात्रा रथ को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाने के लिए संकल्प रथ यात्रा की रवानगी की गई।बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा हरी झंडी दिखा कर भारत संकल्प यात्रा को रवाना किया। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने संबोधित करते हुए यात्रा की विधिवत जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।
 
इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाओं और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। देश के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में इस यात्रा को झंडी दिखाई थी। जिसे इस अभियान के जरिए देश के कोने कोने में लोगों को जागरुक करने की मुहिम निरंतर 26 जनवरी तक चलाई जाएगी।
 
वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि अब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा को गुजरात के डांग, जम्मू-कश्मीर के राजौरी, उत्तर और मध्य अंडमान, अरुणाचल प्रदेश के तवांग,ओडिशा के कोरापुट, महाराष्ट्र के नांदेड़, उत्तराखंड के चंपावत, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और आंध्र प्रदेश समेत देश व प्रदेश के कई और हिस्सों से रवाना किया जा चुका है।अब लखनऊ से ऐतिहासिक रवानगी के साथ इस यात्रा को आज निकाला गया है।जिससे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
 
इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं प्रदान कराना है।इस यात्रा का उद्देश्य समाज में हाशिये पर रहे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है। इसी क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरु हुई इस यात्रा का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित हैं।लखनऊ नगर निगम अंतर्गत संकल्प यात्रा के दृष्टिगत तमाम बड़े इंतज़ाम पुख्ता करवा कर इसे वृहद स्तर पर सफल बनाया गया है।ऐतिहासिक बनाने के लिए यह यात्रा लखनऊ से निकली गई।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

इसरो के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. मनिका वासगाम (91 वर्ष) का निधन इसरो के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. मनिका वासगाम (91 वर्ष) का निधन
चेन्नई । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. आर. मनिका वासगाम का शनिवार को निधन हो...
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन आज, 17 लाख नवसाक्षर होंगे परीक्षा में शामिल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रदेश में मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में करेंगे मल्टीस्टोरी इंडस्ट्री बिल्डिंग का भूमिपूजन
आज दो सत्रों में आयोजित होगी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
राज्यपाल पटेल आाज से ग्वालियर एवं श्योपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगेr Title
डुमांटो हिल्स: अरुणाचल प्रदेश की अनूठी प्राकृतिक धरोहर