देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए

देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए

मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को राज्य सरकार ने बुधवार को मुंबई पुलिस पद पर नियुक्त किया है। देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मुंबई में कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। फणसलकर को आज मुंबई पुलिस के नायगांव स्थित कार्यालय में भावभीनी बधाई दी गई। इसके बाद राज्य सरकार ने देवेन भारती को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अपराध शाखा के उपायुक्त के रूप में भी काम किया है। वह कुछ समय तक वित्तीय अपराध शाखा के प्रमुख भी रहे। उन्होंने आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। विशेष पुलिस आयुक्त का पद एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद बनाया गया था। देवेन भारती को मुंबई का पहला विशेष पुलिस आयुक्त बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। अब विवेक फणसलकर के सेवानिवृत्त होने के बाद देवेन भारती को मुंबई कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज घोषित होगा माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित होगा माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट
कोलकाता । माध्यमिक परीक्षा के परिणाम शुक्रवार सुबह नौ बजे जारी किए जाएंगे। हमेशा की तरह, बोर्ड के अधिकारी प्रेस...
कोलकाता में बारिश के बीच पेड़ गिरने से दो की मौत, रेल सेवाएं भी बाधित
वैश्विक शिक्षा के क्षेत्र में रीजेंसी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा शिखर सम्मेलन का किया आयोजन
शादी की खुशियां जलकर राख, गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाया कोहराम
धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश का यूपी-हरियाणा के लिए यलो अलर्ट
तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर
सूर्यकुमार यादव ने हासिल की आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप