भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। मयूर विहार स्थित इस मंदिर में दोनों ने पूजा अर्चना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन ने मन को आनंदित और भावविभोर कर दिया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की समृद्धि, धार्मिक आस्था और परंपराओं का सुंदर प्रतीक रहा। उत्सव में भक्ति, कला और संस्कृति का ऐसा अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित जनों के हृदय को छू लिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में सनातन परंपरा और भक्ति की गरिमा को साक्षात अनुभव किया। भारतीय संस्कृति की जीवंतता, विविधता, राग और रचनात्मकता का अनुपम संगम यह उत्सवीय आयोजन रहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ पूजा करके विकसित दिल्ली की कामना की। दिल्ली की भाजपा सरकार तेजी से विकास कम कर रही है, जल्द ही आपको परिवर्तन दिखाई देगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां