नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने देर रात जारी किया रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने देर रात जारी किया रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात नगर निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की। 70 वार्ड में से 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। 4 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकी है। इससे पहले भाजपा अपनी सूची जारी कर चुकी है। अब दोनों दलों के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है, जिससे हर वार्ड में कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने इस बार अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ ही नए चेहरों को भी मौका दिया है। पार्टी का दावा है कि उसके प्रत्याशी जनता के बीच लोकप्रिय हैं और रायपुर में नगर निगम की सत्ता में वापसी करेंगे। भाजपा ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी जंग का आगाज कर दिया था। अब कांग्रेस की सूची आने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद वार्ड स्तर पर प्रचार अभियान तेज हो गया है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

Lucknow: प्रमुख सचिव ने अनुभाग अधिकारी को रिश्वत मांगने पर किया निलम्बित Lucknow: प्रमुख सचिव ने अनुभाग अधिकारी को रिश्वत मांगने पर किया निलम्बित
लखनऊ। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने सचिवालय प्रशासन के अनुभाग नौ में कार्यरत अनुभाग अधिकारी...
आज एमपी में कैबिनेट की बैठक 
आज कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम होंगे घोषित
कोलकाता में चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट
भाजपा द्वाराअल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद  कार्यक्रम का आयोजन
7 मई को भारत के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास
अमेरिका के सैन डिएगो तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता