विशाल सिटी में सड़क पर भरा पानी

विशाल सिटी में सड़क पर भरा पानी

लखनऊ। विशाल सिटी में सड़क पर जलभराव होने कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मामले में लोगों ने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। सीवर लाइन में लीकेज होने कारण गंदे पानी का जलभराव हुआ है। स्थानीय पार्षद मोहम्मद शाकिर बादशाह गाजी ने बताया कि कई बार नगर निगम के जोनल अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त से भी शिकायत की है। उनका कहना है कि करीब 600 मीटर तक सड़क खराब हो गई है। शिकायत के बाद नगर निगम के कर्मचारी पानी निकाल के चले जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 साल से मामले की शिकायत की जा रही। गंदे पानी से ही लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। बदबू के कारण आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं। 2 हजार की संख्या में आबादी नगर निगम की लापरवाही के कारण परेशान हो रही है। लोगों ने मामले में नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां