विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नामित
On
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु संपूर्ण कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी, स्थानीय निकायों में अपर जिला अधिकारी प्रशासन व कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए उपनिदेशक कृषि को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि संचालित 09 एलईडी वैन के लिए नौ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नौ एलईडी वैन के लिए नामित नोडल अधिकारियों में जिला कृषि अधिकारी, एआरटीओ प्रवर्तन, एआरटीओ प्रशासन, प्राचार्य डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला युवा एवं प्रा. वि. दल अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन अभिकरण शामिल हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 08:57:45
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर मुजफ्फरपुर में भी
टिप्पणियां