लोहरदगा में एएसआई का हत्यारोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

लोहरदगा में एएसआई का हत्यारोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

लोहरदगा। एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपित सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एएसआई के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे सिपाही अनंत मुंडा ने एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी थी। यह घटना बुधवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एसपी आवास के पीछे में घटी थी। गोली लगने से एएसआई धर्मेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना की रात अनंत मुंडा ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया था। उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी। जब उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे राइफल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मना किया। इसके बाद जब उसे हथियार देने के लिए थोड़ा दबाव दिया गया तो उसने गुस्से में आकर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। कमरे में जैसे ही फायरिंग हुई, वहां से बाकी पुलिसकर्मी बाहर निकल गये। घटना को अंजाम देने वाला पुलिसकर्मी घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था और रह-रह कर फायरिंग कर रहा था। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंची। एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जिले में धूमधाम से मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की है अहम भूमिका-जिलाधिकारी
गाजियाबाद की बेटी बिग बॉस सेलिब्रिटी हेमा शर्मा (वायरल भाभी) हुईं मीडिया से रूबरू
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 46 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
जिले के 1400 मरीज को गेल इंडिया ने गोद लेकर बाटी पोषण सामग्री
एसएसबी भिनगा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच का आयोजन
#हरदोई-गणतंत्र दिवस की धूम: मदरसों में तिरंगा लहराया
न्याय के साथ हो रहा विकास , ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण