यात्रियों ने लगाए रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के आरोप 

यात्रियों ने लगाए  रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के आरोप 

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस मामले में रेलवे का आधिकारिक बयान भी सामने आया और उसने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। 

रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने क्या बताया?
रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक पुरुष यात्री ने बताया कि मेरी बहन दब गई है। वह हॉस्पिटल में एडमिट है। महिला यात्री ने बताया कि उसकी ननद के मुंह से पीला झाग निकल आया। हम जीने से नीचे जा रहे थे लेकिन लोग धक्का दे रहे थे। यात्री ने बताया कि मेरी बहन को एक-डेढ़ घंटे से होश नहीं आया है। 

एक महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी दोनों दबी थीं। कोई लाइन नहीं थी। एक यात्री ने कहा कि मेरा मुंह बाहर निकला हुआ था, बाकी पूरा शरीर दबा हुआ था। यात्री ने कहा कि पुलिस ने सही से काम नहीं किया। स्टेशन पर स्ट्रेचर भी नहीं था।

यात्रियों ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उनका कहना है कि लोग दबे हुए थे लेकिन रेस्क्यू करने के लिए कोई मौजूद नहीं था।

एक यात्री ने कहा कि कुछ लोग अनजान थे और उपद्रवी थे। वह जयकारा लगाते हुए निकल गए और उनकी वजह से ही ये माहौल खराब हुआ है। यात्रियों से बातचीत में ये सामने आया है कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पुलिस प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं थी। बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्कार्पियो ने सात ग्रामीणों को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत स्कार्पियो ने सात ग्रामीणों को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
धमतरी। सड़क किनारे टहल रहे सात ग्रामीणों को बीती देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। हादसा में दो...
बर्तन, गैस सिलेंडर की चाेरी का एक आराेपित गिरफ्तार
ट्रेक्टर-ट्राॅली पलटने से युवक की मौत,जांच शुरु
 रायसेन में एएसआई की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी
ठाणे की प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं ने 66लाख की बिक्री की
परकोटेे के 19 अवैध भवनों को सील करने वाले आदेश पर हाईकोर्ट का रोक से इनकार
अवैध संबंधों से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की हत्या, विवाहिता को आजीवन कारावास