चाईबासा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की हत्या

चाईबासा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में नक्सलियों ने अपने ही एक पुराने साथी की हत्या कर दी।नक्सलियों को शक था कि वह संगठन के राज पुलिस तक पहुंचा रहा था। मृतक का नाम नेल्शन भेंगरा है। वह सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अन्तर्गत समठा गांव का रहे वाला था। वह लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में जेल में बंद था। दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। मृतक की पत्नी के मुताबिक नेल्शन घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन पुल साइट पर नाइट गार्ड का काम करता था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से खाना खाने के बाद ड्यूटी करने के लिए चला गया। सुबह घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ के पास उसके पति का शव पड़ा हुआ देखा, जहां पोस्टर रखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेल्शन भेंगरा ना सिर्फ झारखंड बल्कि दूसरे राज्यों में भी नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। ओडिशा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। दो महीने के अंदर ही वह जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद वह पुलिस के संपर्क में थे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बच्चों के विकास, संरक्षण व महिलाओं के विकास में पतंजलि निभा रहा अग्रणी भूमिका: अन्नपूर्णा देवी बच्चों के विकास, संरक्षण व महिलाओं के विकास में पतंजलि निभा रहा अग्रणी भूमिका: अन्नपूर्णा देवी
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को पहुंची। जहां पतंजलि योगपीठ के महामंत्री...
प्रेस क्लब में लगा मेदांता का हेल्थ चेकअप कैम्प
सीडीएस की टिप्पणी के बाद कांग्रेस का संसद सत्र बुलाने पर जोर
देश संविधान से चलेगा ना कि आरएसएस के विधान से- प्रमोद तिवारी
बच्चों के विकास, संरक्षण व महिलाओं के विकास में पतंजलि निभा रहा अग्रणी भूमिका: अन्नपूर्णा देवी
सैन्य टकराव में सीज फायर की देश के सामने असलियत बया करें मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार