भाजपा ने ममता को लिखा पत्र, 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की जाए

   भाजपा ने ममता को लिखा पत्र, 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की जाए

कोलकाता  । भारतीय जनता पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस संबंध में पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि 22 जनवरी का दिन भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को गौरवान्वित करने वाला दिन है। इसलिए पश्चिम बंगाल में छुट्टी घोषित चाहिए। सुकांत ने लिखा है कि इसके जरिए नई पीढ़ी को अपने देश की सभ्यता और संस्कृति के प्रति गौरवान्वित होने का मौका मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में सद्भावना रैली करने की घोषणा की है। उस दिन राज्य के कई हिस्सों में भगवान राम को केंद्रित कर कई कार्यक्रम होने हैं। इसके अलावा एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रकाश पर्व के मौके पर हर साल सिख समुदाय के सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियां देने की घोषणा की है।
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति