तुष्टिकरण, बांटो और राज करो कांग्रेस की सोच: कंवरपाल

तुष्टिकरण, बांटो और राज करो कांग्रेस की सोच: कंवरपाल

यमुनानगर । कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने और कांग्रेस नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है। कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना है राम कहीं नहीं है। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के लोग हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामायण भी नही पढ़ी वो राम राज्य की बात करते हैं। भगवान श्री राम किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण करना, बांटो और राज करो यह कांग्रेस पार्टी की सोच रही है। लेकिन आज देश की जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस अभी 40 पर है और बहुत जल्द ही 4 पर आ जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाना यह उनकी मर्जी है। यह तो अपनी-अपनी धारणा है। किसी का मानना ना मानना यह उसकी सोच पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम महापुरुष है। देश के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ है। भगवान श्री राम रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजेंगे। 5 सदियों बाद देश का सपना साकार होने जा रहा है। आज पूरा देश राम मय हो चुका है। भगवान श्री राम के नाम पर इस प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे समय में जो रवैया अपनाया है आज पूरा देश उसकी आलोचना कर रहा है। इससे कांग्रेस पार्टी की सोच का पता लगता है कि वो किस प्रकार की सोच रखते है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति
योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण जरूरी...