सदन में सवाल करते विधायक अनिल प्रधान। 

विधायक ने सवालों से सरकार को घेरा 

सदन में सवाल करते विधायक अनिल प्रधान। 

श्रम अधिकारी समेत विधायक ने सदन में की सवालों की बौछार

चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने नियम 51 के तहत सदन में श्रम विभाग की लूट व जांच में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने के मामले को उठाया। सदन में कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी के भ्रष्टाचार में लिप्तता की शिकायत की थी। अपर श्रमायुक्त व आयुक्त श्रम विभाग ने जांच कर अधिकारी को सम्बद्ध कर मामले की इतिश्री कर दी। शुक्रवार को विधायक अनिल प्रधान ने सदन में कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत पर सीडीओ ने जांच में सहायक श्रमायुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकरी को दोषी पाया था। जिलाधिकारी ने 23 सितम्बर 2023 को सहायक श्रमायुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही को श्रमायुक्त कानपुर व प्रमुख सचिव श्रम को पत्र भेजा था।

सदन में संसदीय राज्यमंत्री ने बताया कि पुनः जांच के आदेश दिये हैं। 15 दिन में शासन को रिपोर्ट मिलेगी, उस पर कार्यवाही होगी। विधायक अनिल प्रधान ने होमगार्डों बाबत प्रश्न उठाया। कलेक्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा, बैंक, चैराहे, रात्रि में गश्त आदि में जिम्मेदारी निभाते है। अब होमगार्डों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग सरकार दिलाने जा रही है। न्यायालय के निर्देश पर 2019 में होमगार्डों का दैनिक मानदेय छह सौ रुपये हुआ था। न्यायालय ने इन्हें पुलिस कर्मियों की भांति मानदेय देने को कहा था। विधायक ने सदन में खाद्यान्न वितरण में पात्रों के अंगूठा किसी कारणवश वेरीफाई न होने पर ऐसे लोगों को खाद्यान्न वितरण को सरकार ने क्या योजना बनायी है?

प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को केन्द्रीय/राजकीय विद्यालय की भांति श्रमिकों के बच्चों को प्रदेश देने का मुद्दा उठाया। विधायक ने जिले में श्मशान घाटों की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोग मजबूरी में खेतों में ही परिजनों का अंतिम संस्कार करते हैं। भारतपुर तरांव, बनकट, अशोह, सरधुवा, भैसौंधा, देवकली, शिवरामपुर, पहाड़ी, गढीघाट, घुरेटनपुर आदि गांवों में श्मशान घाट पंचायती राज विभाग से बनवाये जायें। विद्युतीकरण से छूटे सभी मजरों में विद्युतीकरण कराने का सदन में मुद्दा उठाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों व सर्जन के दलालों से दवा के नाम पर मरीजों से हो रही अवैध वसूली बाबत जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र से अवगत कराया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां