भाजपा की सरकार में दवाई, पढाई मंहगी हुई- राम प्रसाद चौधरी
सपा की जीत से खुशहाली और विकास का रास्ता निकलेगा- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती - सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सेल्हरा घाट में पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि यूपी की योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ता की कुर्सी हासिल करने वाली सरकार का मुखौटा उजागर हो चुका है। उन्होंने योगी सरकार पर निषाद समाज को आरक्षण का झांसा देकर धोखा देने का भी आरोप लगाया। आवाहन किया कि भाजपा के जुमलों की सरकार को उखाड़ फंेकने के लिये लोग एकजुट हों। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के जीत का आवाहन करते हुये राजपाल ने कहा कि भाजपा के साम्प्रदायिक षड़यंत्र और जुमलों से सावधान रहना होगा। कहा कि निषाद समाज के लोग भाजपा को सबक सिखायेंगे।
पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा बस्ती के प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि यूपी में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है, किसान परेशान है, खाद की कीमतें बढ़ गई, सिंचाई महंगी हो गई लेकिन यह सरकार किसानों, नौजवानों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुये सपा की जीत सुनिश्चित करने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा की सरकार में दवाई, पढाई मंहगी हो गई और सभी वर्गो के लोग परेशान हैं।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों का विकास कर रही है और किसान, नौजवान बदहाल है। सपा की सरकार में गरीबों के हितों के लिये जो योजनायें शुरू की गई थी उसे बंद कर दिया गया। आने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदाता झूठ और जुमलांे वाली भाजपा सरकार को करारा जबाब देंगे। सपा की जीत से ही खुशहाली और विकास का रास्ता निकलेगा। उन्होने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे सपा की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाये जिससे सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य पूरा हो।
पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, कैश मोहम्मद, प्रमोद यादव, राम सिंह यादव, प्रशान्त यादव, रामवृक्ष यादव, काली प्रसाद चौधरी, रामराज यादव, झिनकान निषाद, राम कोमल निषाद, अंगद चौहान, इन्द्रसेन चौधरी, रामफेर निषाद, संदीप निषाद, रिन्टू यादव, विजय यादव, जामवंत यादव, यदुराम यादव, श्याम कृष्ण गुप्ता, रिकूं, रामचन्दर यादव, वृजेश पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
About The Author

टिप्पणियां