मै हूं राम पद यात्रा धूमधाम से निकाली गई

पद यात्रा में शामिल रामभक्त तथा प्रभुराम व माता जानकी की भव्य झांकी

मै हूं राम पद यात्रा धूमधाम से निकाली गई

महोबा। ज्यों ज्यों प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है, त्यों त्यों राम भक्तों में गजब उत्साह बढता जा रहा है। रामभक्तों ने 22 जनवरी को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जगह जगह विभिन्न मन्दिरों व घरों में रामभक्तों द्वारा रामचरित मानस का पाठ करना प्रारम्भ कर दिया है। इस समय समूचा जनपद रामभक्ति में डूबा हुआ है। शनिवार को मैं हूं राम पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुये चल रहे थे। मै हू राम पदयात्रा में प्रभू श्रीराम व माता जानकी की झांकी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही।

बता दे कि इस समय समूचा जनपद प्रभु राम की भक्ति की गंगा में डुबकी लगा रहा है। राम भक्तों द्वारा प्रतिदिन आसपास के मन्दिरों में जाकर साफ सफाई कराई जा रही है। जगह जगह मन्दिरों में श्रीराम चरित मानस का पाठ किया जा रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्रों मंे भजन कीर्तन मण्डलियां प्रतिदिन रामभक्त करते देखे जा रहे है। इस समय समूचे जनपद के रामभक्त 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ताकि उनके आराध्य प्रभु श्रीराम की मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा हो सके और उनका गत 500 वर्षो का इंतजार खत्म हो। शनिवार को मैं हू राम विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकडों की संख्या में रामभक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुये चल रहे थे। वही महिलायें मंगल गीत गाते हुये यात्रा के साथ साथ चल रही थी। जय श्रीराम के जयकारों की गुंज से समूचा शहर गुंजायमान हो उठा था। मै हूं राम पद यात्रा का शुभारम्भ मुख्यालय के सरस्वती विद्यालय मन्दिर से प्रारम्भ होकर आल्हा चैक होते हुये तहसील चैराहा, कोतवाली रोड, बाजार होते हुये ऊदल चैक से परमानन्द चैक होते हुये पुरानी रामलीला मैदान स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर में समाप्त हुई। पद यात्रा में सैकडों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे। पद यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम व माता जानकी की झांकी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही। पद यात्रा देख सभी रामभक्त प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर हो गये। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पद यात्रा के साथ साथ चल रहा था। यात्रा के समापन पर सभी रामभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

Tags: Mahoba

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां