संविधान की प्रस्तावना में 'हिन्दू राष्ट्र' रखने का सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस को सुझाव

संविधान की प्रस्तावना में 'हिन्दू राष्ट्र' रखने का सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस को सुझाव

काठमांडू। नेपाल में मची राजनीतिक उथलपुथल के बीच देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस को संविधान की प्रस्तावना में हिन्दू राष्ट्र रखने का सुझाव दिया गया है। नेपाली कांग्रेस से आबद्ध पेशागत, बौद्धिक और वकीलों के संगठनों ने देशभर में सर्वेक्षण कर पार्टी नेतृत्व को यह सुझाव दिया है। कहा गया है कि इस समय रजवाड़ों की सक्रियता को रोकना है तो देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा। पार्टी के बौद्धिक संगठन की प्रभारी डॉ. डीला संग्रौला ने एक समारोह में पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा को इस सर्वेक्षण का परिणाम सुझाव सहित सौंपा।

इस सर्वेक्षण में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के समर्थकों तथा वोटरों के बीच जाकर किया गया है। इसमें अधिकांश लोगों ने नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर पार्टी को इस मुहिम का नेतृत्व करने का सुझाव दिया गया है। नेपाल के संविधान से धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटा कर हिन्दू राष्ट्र लिखने की बात पर पूरे देश भर में एकमत होने की बात डॉ. डीला संग्रौला ने बताई।

उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश का मूड है कि हिन्दू राष्ट्र वाले अभियान का नेपाली कांग्रेस नेतृत्व करे। संग्रौला ने यह भी कहा कि राजतंत्र को लेकर जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से माहौल बनाया जा रहा है उसकी काट के लिए हिन्दू राष्ट्र के एजेंडा को ही आगे बढ़ाना एक मात्र विकल्प है। इस सर्वेक्षण में लोगों ने माना है कि देश में लोकतंत्र और गणतंत्र की रक्षा के लिए और देश में फिर से निरंकुश राजतंत्र को नही आने देने के लिए भी हिन्दू राष्ट्र का एजेंडा एकमात्र विकल्प है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला के दूसरे दिन,...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' का निमंत्रण 
ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी.जी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक के विरोध में आप ने ज्ञापन सौपा
विश्व धरोहर दिवस में राज्य संग्रहालय लखनऊ ने लगाये विभिन्न संस्थानों में प्रर्दशनी
आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने लोहिया चिकित्सालय का किया निरीक्षण
बड़ी राहत: अब तीन साल के लिए होगा वैध तंबाकू किसानों का पंजीकरण प्रमाणपत्र