रूस ने यूक्रेन के खेरसान शहर में दागे गोले, दो लोगों की मौत, 12 घायल

रूस ने यूक्रेन के खेरसान शहर में दागे गोले, दो लोगों की मौत, 12 घायल

कीव। दक्षिण यूक्रेन के खेरसान शहर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूस की गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन के हवाले से कहा गया है कि इस गोलाबारी में 75 वर्षीया महिला भी खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई। खेरसान क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। ओलेकसांद्र ने कहा है कि हमले में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा तबाह हो गया। बिलोजेर्का और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल