नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार से पांच दिनों के लिए स्पेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में सहभागी होंगे। ी विदे मंत्री डॉ. आरजू राणा इटली की यात्रा पर आज रवाना होंगी।

प्रधानमंत्री ओली स्पेन के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के निमंत्रण पर चौथे अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने कहा कि इस सम्मलेन को नेपाल के प्रधानमंत्री अल्प विकसित देशों के समूह के अध्यक्ष के नाते संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के दौरान स्पेन के राष्ट्रपति के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके अलावा अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों से भी ओली की साइडलाइन मुलाकात होगी। विदेशमंत्री राणा इटली दौरे के दौरान रोम में आयोजित कृषि तथा खाद्य संगठन के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का किया औचक निरीक्षण स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज के चेयरमैन पवन शर्मा ने शुक्रवार को सिविल लाइन जोन स्थित कांवटिया सर्किल में बने...
शतरंज बुद्धि और धैर्य का खेल: उप महापौर पुनीत कर्णावट
 रोजगार मेले का आयोजन, 228 अभ्यर्थियों का चयन 
नगर निगम ग्रेटर  में 1 जुलाई से 15 जुलाई  तक वार्डवार आयोजित किये जायेंगे समग्र सर्वे कैम्प
कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित
रुड़की में देह व्यापार और नशे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
भाई की हत्या का मास्टर मांईड भाई,पारिवारिक कलह और बीमा पालिसी बनी कारण