कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित
संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ को नहीं करेंगे बर्दाश्त : विजय
देवरिया। विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के हिरन्दापुर में आयोजित हुआ जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि संविधान बचाओ कार्यक्रम के आयोजन और ऐतिहासिक उपस्थिति इस बात को प्रदर्शित करती है कि हम संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि संविधान की सुरक्षा से ही नागरिकों की सुरक्षा जुड़ी है। श्री मल्ल ने बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा शहला अहरारी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया और यूपीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई को लेकर सवाल उठाये नफरत की राजनीति को खत्म कर भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित नागेंद्र शुक्ला, संजीव कुमार मिश्रा,अब्दुल जब्बार, जयप्रकाश धनगर,जुलेखा खातून, विजय शंकर मिश्रा, हरिहर त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, आलोक त्रिपाठी राजन, विनोद दुबे, मानवेन्द्र तिवारी, राजकुमार यादव, आशीष शुक्ला, बृजभान सिंह, रविन्द्र मल्ल, उमेश यादव, शेषनाथ गौड़, एखलाख सिद्दीकी एवं संचालन प्रेम प्रजापति ने किया।
टिप्पणियां