राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात की

राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात की

किंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षामंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की है। सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में फोटो के साथ इस बातचीत का संक्षिप्त विवरण किया है। सिंह ने कहा कि हम दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, '' लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर मैंने अपनी खुशी व्यक्त की। दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस सकारात्मक गति को बनाए रखें और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचें।"

उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में राजनाथ सिंह कल आतंकवाद पर जमकर गरजे। सिंह ने कहा कि एससीओ को आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। सिंह ने कहा कि सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद के अन्य निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता है। आतंकवाद का हर कृत्य आपराधिक और अनुचित है। एससीओ सदस्यों को इस बुराई की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पंजाब के आआपा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर केजरीवाल ने जताया दुख पंजाब के आआपा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर केजरीवाल ने जताया दुख
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर...
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला विशेष अभियान, 50 चालान, कई वाहन सीज
स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
शतरंज बुद्धि और धैर्य का खेल: उप महापौर पुनीत कर्णावट
 रोजगार मेले का आयोजन, 228 अभ्यर्थियों का चयन 
नगर निगम ग्रेटर  में 1 जुलाई से 15 जुलाई  तक वार्डवार आयोजित किये जायेंगे समग्र सर्वे कैम्प
कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित