लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराएं निस्तारण 

लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराएं निस्तारण 

हाथरस, (अनिल शर्मा)। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, सतेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत व दिनांक 06, 07 एवं 08 दिसम्बर, 2023 में आयोजित लघु आपराधिक मामलों एवं आरबीट्रेशन की विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार की उपस्थिति में एक बैठक समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ सम्पन्न हुई,।
     जिसमें विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. अधि.), रामप्रताप सिंह, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि.), चित्रा शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश, त्रिलोक पाल सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-प्रथम, पारूल वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय, विनीत चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नम्रता शर्मा, सिविल जज(व.प्र.) मुन्ना लाल, सिविल जज(क0प्र0) श्रुति त्रिपाठी, अपर सिविल जज (क.प्र.), चारू सिंह, अपर सिविल जज (क.प्र.), आंचल चन्देल, अपर सिविल जज (क.प्र.), हर्षिका रस्तोगी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., द्वितीय, अनिष्का चौधरी, सिविल जज (क.प्र.) एफ.टी.सी., प्रथम, शिवजी यादव, सिविल जज(क.प्र.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, मिताली सोनकर उपस्थित रहे। 
    अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को नोटिस, सम्मन भेजने तथा उनकी तामीला के सम्बन्ध में मॉनिटरिंग की गयी तथा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण को लम्बित वादों में अधिक से अधिक संख्या में नोटिस जारी करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाद जो काफी पुराने हैं, उन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु पक्षकारों को प्रेरित करें, जिनको सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है को चिन्हांकित करते हुये उनके निस्तारण के सम्बन्ध में भरसक प्रयास किये जायें, जिससे इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाया जा सके। 
    इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस अजय कुमार द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण को दिनांक 06, 07 एवं 08 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाली लघुआपराधिक वाद की विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक से अधिक संख्या में वादों को नियत करते हुये निस्तारण करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने के सम्बन्ध में पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।

 

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां