भव्य कलश यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब
On
रामनगर/बाराबंकी। रामनगर गायत्री शक्ति पीठ से प्रज्ञा मंडल गणेशपुर की अध्यक्ष बीना शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ो महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बुढ़वल चौराहा से फतेहपुर मोड होते हुए कार्यक्रम स्थल आदर्श नगर पंचायत रामनगर के परिसर में पहुंची। पूरी कलश यात्रा में मां गायत्री की आकर्षक प्रतिमा लोगों के मन को मोहती रही। पूरी रैली में गायत्री माता की जय, परम पूज्य गुरुदेव की जय, बंदनीय माता जी की जय, शांतिकुंज हरिद्वार की जय सहित अन्य नारे लगते रहे। कार्यक्रम स्थल पर गायत्री शक्ति पीठ के पंडित राजेश कुमार मिश्रा ने विधिवत मंत्रोचरण के बीच मुख्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गायत्री परिवार यजमान सपत्नी अवधेश कुमार शुक्ला द्वारा मां गायत्री व कलश का पूजन कराया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट रामनगर- बाराबंकी के आयोजन में संपन्न हो रहा है।
इस कलश यात्रा में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट रामनगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर शुक्ला कमलाकांत शुक्ला लक्ष्मी नारायण सिंह दिनेश बाजपेई रामकरन सिंह अवधेश शुक्ला सुनील दीक्षित डॉ संजय तिवारी योगेंद्र मौर्य सोनी गुप्ता आरती तिवारी सरला नाग सहित गायत्री स्कूल गणेशपुर की अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। शाम 6 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में महिला संगीत टोली के द्वारा पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। बताते चलें कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को घर-घर पहुंचाना है, अधिक से अधिक लोगों को यज्ञ एवं संस्कार से जोड़ना है और घर-घर गंगाजली की स्थापना करानी है। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली रामनगर से उपनिरीक्षक उमेश दीवान दिनेश पाल कांस्टेबल बृजेश होमगार्ड संदीप सिंह धर्मेंद्र मुस्तैद रहे।
Tags: Barabanki
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
14 Jun 2025 04:21:08
नई दिल्ली। Air India का एक और प्लेन शुक्रवार को बाल-बाल बच गया। प्लेन लंदन से नई दिल्ली आ रहा...
टिप्पणियां