भाजपा शिक्षक हितों की अनदेखी का परिणाम भुगतेगी : डॉ. मान सिंह यादव
On
प्रयागराज। समाजवादी शिक्षक सभा की जिला इकाई गंगापार की घोषणा आज जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। सभी पदाधिकारियों का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मान सिंह यादव एवं शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी सिंह पटेल ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद् सदस्य डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है। पुरानी पेंशन हो या शिक्षा के क्षेत्र में समयानुपातिक सुधार, भाजपा ने पूरी तरह से अनदेखी की है। आगामी चुनाव में भाजपा क़ो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा शिक्षक ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है।
राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का समय फिर से आ गया है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देने की अपील की।सपा प्रवक्ता दान बहादुर ने बताया कि शिक्षक सभा की नई कार्यकारिणी में महासचिव तेज बहादुर भारतीय एवं कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव क़ो मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर ज्वाला सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश बिन्द, गुरुचरण दास, अमरेंद्र सिंह एवं डी.आर. सिंह पटेल क़ो मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार जिला सचिव एवं सदस्यों को नियुक्त किया गया है।गंगापार की सभी पांचों विधानसभाओं में अध्यक्ष पद पर सोरांव प्रशांत कुमार, फाफामऊ हरीन्द्र सिंह, प्रतापपुर राम बहादुर भारतीय, हंडिया जे.पी यादव एवं फूलपुर में राम सूरत पटेल क़ो जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर उदय राज यादव, अभयेंन्द्र भारतीय, नाटे चौधरी, संदीप कटका, चंद्रजीत यादव, श्रीपति यादव सहित कई शिक्षक एवं पार्टी के नेतागण मौजूद रहे।
Tags: Prayagraj
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 22:49:31
एमजीयूजी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास में बोलीं राज्यपाल
टिप्पणियां