पक्के मकान नए आत्मविश्वास का संचार कर रहे: डा.सत्यप्रकाश मणि

देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को विकासखंड बैतालपुर के ग्राम सभा बटुलही में पहुंची, जहां पर यात्रा का समस्त ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से जानने की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में  बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं रसोई को धुएं से मुक्त कर रही हैं, पक्के मकान नए आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं, गरीब वर्ग सशक्त महसूस कर रहा है और अमीर और गरीब के बीच अंतर में कमी आ रही है, ये सभी बहुत संतुष्टि के स्रोत हैं। प्रशासनिक प्रमुख सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है।
 
यह यात्रा गरीब असहायों के सपनों संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। यह यात्रा ने अपने 55 दिन पूरे किए हैं इतने कम समय में इस यात्रा से देश में 11 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में अभूतपूर्व है। अकेले 3 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश में जुड़े हैं, यह अतुलनीय है। चौपाल में लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र, घरौनी, आयुष्मान कार्ड आदि वितरित किए गए।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा संचालन गोविंद चौरसिया ने किया।इस दौरान ग्राम प्रधान ज्ञानती देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, अमित रजक, नोडल अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, पशुधन प्रचार अधिकारी निशाकांत तिवारी, ममता, शिक्षिका मीरा देवी, अभिलाषा मिश्रा, मृत्युंजय पाण्डेय, आकाश राय, कर्मचारी कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित रहे।
Tags: Deoria

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला थाना द्वारा 05 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता महिला थाना द्वारा 05 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे “साथ-साथ कार्यक्रम” (टूटते परिवार को...
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
यातायात पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
“बलवा मॉक ड्रिल” एवं दंगा निरोधक उपकरणों का किया गया पूर्वाभ्यास
भीष्ण गर्मी में लोग परेशान तो वहीं 1912 पर बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई बंद
राजधानी में कोरोना के चार नए मरीज मिले