नाबालिग का अपहरण कर कई बार दुष्कर्म करने वाले युवक को सजा

नाबालिग का अपहरण कर कई बार दुष्कर्म करने वाले युवक को सजा

जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त परमेश्वर को चौदह साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर एक लाख चालीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने अदालत को बताया कि 20 फरवरी, 2020 को पीडिता के पिता ने फागी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी 17 साल पांच माह की बेटी एक माह पहले पीपला से कालवाड़ के लिए कह कर गई थी। इस दौरान अभियुक्त उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पीडिता की ओर से अदालत को बताया गया कि उसका बचपन में ही विवाह हो गया था। करीब चार साल पहले वह उसकी बडी बहन के पास गई थी। जहां उसकी अभियुक्त से जानकारी हुई थी। करीब डेढ साल पहले वह कालवाड से पीपला जा रही थी। इस दौरान अभियुक्त उसे जबरन अपने साथ किशनगढ़ ले गया। जहां उसने करीब चार माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस आकर उसे ले गई। इसके बाद करीब छह माह पहले अभियुक्त उसे फिर से जबरन अपने साथ ले गया और करीब तीन माह तक अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। इस दौरान जब उसने अपने पिता से बात करनी चाही तो अभियुक्त ने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं बाद में पुलिस आकर उसे अपने साथ ले गई। पीडिता ने अदालत को बताया कि अभियुक्त के साथ रहने के दौरान उसने उसे धमकी दी थी। जिसके कारण उसने शोर नहीं मचाया। वहीं अभियुक्त की ओर से कहा गया कि पीडिता ने उसके साथ नाता किया था। ऐसे में उसे दुष्कर्म प्रकरण में फंसाया जा रहा है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त को सजा सुनाई है।

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल