विकास की तस्वीर है विकसित भारत संकल्प यात्रा- के के सिंह
On
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के विसनपुरा व धरहरा प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है।
मोबाइल वैन के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और आयुष्मान कार्ड, पी एम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, एन आर एल एम के लाभार्थियों से उनकी कहानी, उनकी ज़बानी सुनी गई।

कार्यक्रम मे ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, ए डी ओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,प्रधान बिन्दुमती देवी, प्रधान अमित सिंह, प्रधान बलारपुर राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव, सचिव संदीप गौतम, मनोज सिंह, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायक समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिलाये उपस्थित थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 05:05:44
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
टिप्पणियां