कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मान समारोह 1 फ़रवरी को

रविंद्र भवन पटना में आयोजित को लेकर मुंगेर प्रमण्डलीय बैठक आयोजन

कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मान समारोह 1 फ़रवरी को

अभिषेक राज.पत्रकार नगर,खगड़िया।  भारतीय नाई समाज द्वारा   जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु भारतीय नाई  समाज की मुंगेर प्रमण्डल स्तरीय कार्यकारी बैठक कार्यक्रम संयोजक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह  राष्ट्रीय सचिव राजद  संजय कुमार ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, कार्यक्रम सह संयोजक आदित्य ठाकुर, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सह राजद प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष सह आजपा प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर के अध्यक्षता में व जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार के संचालन में परिषद हॉल में आयोजित की गई ।
 
कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मेलन 1 फरवरी को मनाया जाएगा। उससे पूर्व 26 दिसंबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर पटना ट्रस्ट- 01 से नाई  जनजागरण अभियान रथ निकाला जाएगा जो प्रत्येक जिला में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पटना जिला सम्मेलन कार्यक्रम में लौटेगी।
 
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा व जन्म शताब्दी कार्यक्रम एवं सम्मेलन की तैयारी हेतु पूरे राज्य में प्रमंडल स्तरीय बैठक सभी नौ प्रमंडल में आयोजित किया जाएगा जिसमें पटना प्रमंडल की बैठक 2 दिसंबर को हुई एवं 7 दिसंबर को मुंगेर प्रमंडल की बैठक खगड़िया जिला में  आयोजित की जा रही है । पूर्णिया प्रमंडल की बैठक 9 दिसंबर को कटिहार में व 10 दिसंबर को पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। 11 दिसंबर को कोसी प्रमंडल की बैठक सुपौल जिला में होगी । बाकी सारण, भागलपुर ,तिरहुत, दरभंगा, मगध प्रमंडल की बैठक का निर्धारण आगे की बैठक में की जाएगी ।
 
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म शताब्दी समारोह व नाई सम्मेलन कार्यक्रम हेतु पूर्व में सभी जिलों के अध्यक्ष ,सचिव के साथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी।  जिसके बाद 1 फरवरी को रविंद्र भवन पटना में कार्यक्रम तय की ।
कार्यक्रम मीडिया प्रभारी उर्मिला ठाकुर ने कहा संगठन का कार्य संघर्ष करना है और हम सभी संघर्ष करते थे,है और आगे भी रहेंगे। सब भाई कार्यक्रम में एकता के साथ सहयोग करनी है ।
 
भारतीय नाई  समाज के समस्त पदाधिकारी व विभिन्न जिले से आए समाजसेवी  व सहयोगियों ने समस्त जिलों के अध्यक्ष सचिव व कार्यकारी सदस्यों व नाई भाइयो से अनुरोध किया कि वे अपने प्रमंडल स्तरीय बैठक में अपने जिले के कार्यकारिणी पदाधिकारी की उपस्थिति करने की कृपा करते हुए बैठक को सफल बनाए एवं कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य  समय देकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
 
बैठक में ठाकुर एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर,जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, महिला विकास सेवा संस्थान राष्ट्रीय संरक्षिका मधुबाला देवी, भारतीय नाई समाज के बेगूसराय जिलाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर,संयोजक रामशंकर ठाकुर, मुंगेर जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, सचिव विनोद ठाकुर, लखीसराय के नरेश ठाकुर,  खगड़िया कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर,पूर्व उपाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर,उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर,रीतेश ठाकुर,युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन,सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यकारी सदस्य अजय ठाकुर, मनोज ठाकुर,विनय ठाकुर,अधिवक्ता अर्जुन कुमार भारती,मृत्युंज कुमार,राम सेवक ठाकुर सहित कई समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां