गौसेवा से तेंतीस कोटि देवी देवता होते है प्रसन्न : आलोक

एलजेए के पदाधिकारियों ने गाय को खिलाया गुड, की पूजा अर्चना

गौसेवा से तेंतीस कोटि देवी देवता होते है प्रसन्न : आलोक

मलिहाबाद, लखनऊ। गोपेश्वर गौशाला पहुंच लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोवंशों को गुड खिला प्राचीन हनुमान मन्दिर व महादेव मन्दिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख समृधि की कामना की।

गल्लामंडी स्थित हनुमान मन्दिर पहुंचे लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने अपने पदाधिकारियों के साथ हनुमान जी व महादेव जी की पूजा अर्चना कर वहा मौजूद गोवंशों को गुड खिला सुख समृधि की कामना की। उन्होंने कहा कि गौसेवा से परिवार सहित स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। अपने संबोधन में कहा कि गाय की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं, इसलिए सभी को समय निकाल कर गऊ सेवा करनी चाहिए।
 
पुराणों में कहा गया है कि गाय की सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, साथ ही परिवार को सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। जिस घर में गाय को निवास कराया जाता है, उस घर में 33 कोटि देवता प्रसन्न रहते हैं। गाय को गुड़ खिलाना कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। इसीलिए आज एलजेए के सभी साथियों ने गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

एलजेए के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

गोपेश्वर गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ अंजू सिंह ने एलजेए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व हनुमान जी की फोटो भेंट उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर एलजेए की महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ वंदना अवस्थी, विशेष आमंत्रित सदस्य/संपादक डॉ गीता, उपाध्यक्ष मो. इनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री मो. फहीम, मंत्री त्रिनाथ शर्मा, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, सदस्य अतुल कुमार मिश्रा , अनिल चौधरी, सुनील पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह "अंजू" आदि उपस्थित रहे।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर