वीके सिंह अध्यक्ष, शिवाजी महामंत्री चुने गए
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विद्युत परिषद आशुलेखक संघ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय 46 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुसुम मिश्रा चुनाव अधिकारी की देख रेख में छह नवीन मार्केट कैसरबाग में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
जिसमें विजय कुमार सिंह कलहंस केद्रीय अध्यक्ष, रामनाम यादव केंद्रीय उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय केंद्रीय उपाध्यक्ष, शिवाजी तिवारी केंद्रीय महामंत्री,मंजू रानी संयुक्त मंत्री,अर्चना अवस्थी संयुक्त मंत्री, अरूण कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव संगठन मंत्री और वंदना सिन्हा मीडिया बनायी गई। इसके अलावा अतिरिक्त केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश चंद्र कलानी, अशोक कुमार मौर्य,अखिलानंद सिंह , एनके मिश्रा, इंद्र कुमार, महेंद्र प्रजापति तथा मनोनीति विशेष आमंत्री राकेश बाजपेयी चुने गए।
टिप्पणियां