जोन-3 नगर निगम में कर वसूली कैम्प लगाया
लखनऊ। नगर निगम के जोन 3 पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड- मन कामेश्वर मंदिर स्थित लम्बेश्वर सामुदायिक केन्द्र पर अलंकार अग्निहोत्री, राहाथक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, जोन-3 व रश्मि भारती उप नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृप्टिगत रखते हुए कर करेतर की वूसली को देखते हुए एक वृहद कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प का मुख्य मुख्य शीर्षक "नगर निगम आपके द्वार की पहल पर, उक्त कैम्प में कर निर्धारण अधिकारी, जोन-3 कर अधीक्षकगण, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, वा्ड लिपिक तथा व्यापक प्रचार प्रसार के 296 टीम के साथ ईटीएफ नगर निगम लखनऊ भी उपस्थित रही। सुबह आठ बजे से कैम्प में वार्ड मन कागेश्वर मंदिर के रंजीत सिंह के द्वारा कैम्प का शुभारम्भ किया गया तदोपरान्त उपरोक्त वार्ड के ऐसे समस्त भवनस्वामी जिनके द्वारा नगर निगम लखनऊ के पक्ष में आज तक गृहकर जमा नहीं कराया गया था।
उपस्थित होकर भारी संख्या में भवन स्वामियों द्वारा अपने अपने सभ्पतियों द्वारा गृहकर जमा कराकर सीधे रसीद प्राप्त की गयी। उपरोक्त कैम्प सुबह 8:30 बजे से सायं कालीन 4:30 तक संचालित किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भवन स्वामियों द्वारा कैश के रूप में लगभग 6 लाख रुपए जमा कराया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त कैम्प में जोनल सेनेटरी ऑफिसर जोन-3 नगर निगम लखनऊ भी अपने सफाई निरीक्षकों, साफाई सुपरवाईजरों के साथ गृहकर जमा कराने में अपना कीमती समय दिया गया।
टिप्पणियां