विवादित भूमि पर जांच करने के लिए पहुंचे तहसीलदार
On
शामली कांधला।कस्बे के सलेमपुर मार्ग पर विवाहित भूमि की जांच करने के लिए तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर भूमि के कागजात मांगे कागजात नहीं दिखाने पर एक दिन अल्टीमेटम दिया। और निर्णय आने तक दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी। कस्बे के सलेमपुर मार्ग पर तालाब की भूमि के निकट 11 बीघा भूमि तालाब में तब्दील हो चुकी है। जिसमें बस्ती का पानी भरा हुआ है।,जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी रामबीर सिंह का कहना है कि उसने यह जमीन भूमि के असली मालिक संजय पुत्र जोहर सिंह से खरीद ली है। जबकि कस्बा निवासी इकराम का आरोप हैं कि उसने कई वर्ष पूर्व यह 11 बीघा जमीन संजय के पिता जोहर सिंह से खरीदी हुई हैं, जिनका एग्रीमेंट पीड़ित के पास है। आरोप हैं कि कई लोग जबरन उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करते रहते हैं। मंगलवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान राजस्व विभाग व पुलिस बल के साथ भूमि की जांच करने के लिए पहुंचे। तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर कागजात मांगे।और दोनों पक्षों को एक दिन का अल्टिमेटम दिया।रामबीर पक्ष के द्वारा जेसीबी से रास्ता बनाने को लेकर इकराम पक्ष के लोगों ने विरोध भी प्रकट किया। मामले में तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर कागजात मांगे गए हैं,और एक दिन का समय भी दिया गया है। निर्णय आने तक दोनों पक्षों को किसी भी तरह की कार्य करने पर चेतावनी भी दी गई है।
Tags: Shamli
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 08:11:35
पांच मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
टिप्पणियां