योजनाओं से महिलाओं को मिल रहे सपनो के पंख : संतोष

भाजपा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की चाय पर चर्चा

योजनाओं से महिलाओं को मिल रहे सपनो के पंख : संतोष

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। कार्यक्रम सौ फुटा रोड पर स्थित एक हॉल में आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री  एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। कहा की तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।
 
मेयर डॉ उमेश गौतम ने एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने व ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर निवेदिता श्रीवास्तव ओर रंजना सोलंकी ने भी अपने विचार रखे।
 
इस दौरान महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह-संयोजक डॉ केएम अरोरा, सोमपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अनिल एडवोकेट, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गुलशन आनंद, स्वाति गंगवार, नीलम झेठा, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, अभय चौहान, धर्म विजय गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत आदि रहे।
 
 
Tags: Bareilly

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां