प्रवासी मुकुल सिंह आशा 24 घंटे प्रवास पर रहे ग्राम भरिगवां में, रात्रि विश्राम भी किया

प्रवासी मुकुल सिंह आशा 24 घंटे प्रवास पर रहे ग्राम भरिगवां में, रात्रि विश्राम भी किया

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित गाँव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ग्राम भरिगवां में 24 घंटे प्रवास संपन्न किया। भाजपा नेता व प्रवासी मुकुल सिंह ने ग्राम भरिगवां पहुंचकर लाभार्थियों से सम्पर्क, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क, आशा कार्यकर्ताओं व सहायता समूह के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, प्रबुद्ध समाज के लोगों से सम्पर्क, ग्राम सभा में प्रतिष्ठा रखने वाले लोगों से सम्पर्क, महिलाओं से संपर्क , अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों से संपर्क, किसानों से संपर्क कर पार्टी द्वारा किए जा रहा है और वही रात्रि प्रवास किया।

सरकार द्वारा किये गये विभिन्न कार्यों की जानकारी दी और साथ ही 2024 में भारतीय जनता पार्टी के पुनः सरकार बनाने के लिए अपील की। प्रवासी मुकुल सिंह आशा ने कहा कि आप सभी की लोगों की वजह से श्री राम जी का भव्य दिव्य मंदिर बनाना संभव हो पाया है आपके विश्वास की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व उत्तर प्रदेश में है 2024 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है आप सभी लोग फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौक़े पर उनके साथ बूथ कमेटी के पदाधिकारी सहित ग्राम संयोजक मौजूद रहे।

Tags: Hardoi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां