पाकिस्तान को अमेरिका की फटकार

पाकिस्तान को अमेरिका की फटकार

वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों की हत्याएं और उनके गायब होने को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है। अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों के जबरन गायब और उनकी हत्याओं को लेकर चिंता जताई।
मानवाधिकार उल्लंघन पर अमेरिका ने जताई चिंता
वॉशिंगटन में कैपिटल हिल में कांग्रेस सदस्य द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन वह पाकिस्तान में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघनों को दूर करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।

बलूच नेता की मौत का किया जिक्र
द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, उन्होंने विशेष रूप से मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक नेता महरंग बलूच के मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने महरंग के पिता का अपहरण किया था, जब वह 16 साल की थी। उनके पिता का शव दो साल बाद संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। हालांकि, अब महरंग बलूच इस्लामाबाद में महिलाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन का हिस्सा हैं।

लोगों के गायब होने और उनकी हत्याओं को रोके पाकिस्तान
अमेरिकी सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों के गायब होने और उनकी गैर-न्यायिक हत्याओं को खत्म करना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम के दौरान वहीद बलूच ने लोगों को जबरन गायब किए जाने और उनकी हत्याओं को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मानवीय सहानुभूति वाला कोई भी व्यक्ति इस तरह के कार्यों का समर्थन नहीं कर सकता है।

 

Tags: amerika

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर