अमेरिका गायब यूरेनियम के संबंध में आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ बातचीत करेगा

अमेरिका गायब यूरेनियम के संबंध में आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ बातचीत करेगा

वाशिंगटन: अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर हमला किया था, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लक्ष्य से पीछे हट गया है। लेकिन ताजा मामला चौंकाने वाला है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने  पिछले सप्ताह ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हवाई हमलों के बाद यूरेनियम का 400 किलोग्राम भंडार गायब हो गया है, जो 10 परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त है। 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को ईरान के प्रमुख स्थलों पर संग्रहीत किया गया था और अब माना जाता है कि हमले से पहले इसे हटा दिया गया था।

वेंस ने और क्या कहा?
वेंस ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरानी परमाणु स्थल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं लेकिन वह पूरी तरह निश्चित रूप से ये नहीं कह सकते। वेंस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन पिछले हफ्ते ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद गायब हुए 900 पाउंड (लगभग 400 किलोग्राम) यूरेनियम के संबंध में आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ बातचीत करेगा।

वेंस ने कहा, "हम आने वाले हफ्तों में यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने जा रहे हैं कि हम उस ईंधन के साथ कुछ करें, और यह उन चीजों में से एक है जिसके बारे में हम ईरानियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं।"

वेंस ने कहा कि ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य फ़ोर्डो परमाणु स्थल को निशाना बनाना था। जाहिर है, अन्य साइटों को भी कुछ नुकसान पहुंचा होगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि फोर्डो परमाणु साइट को काफी नुकसान पहुंचाया गया था, और यही हमारा लक्ष्य था।

इजरायली अधिकारियों का यूरेनियम को लेकर क्या कहना है?
इजरायली अधिकारियों ने  ईरान, हमले से पहले यूरेनियम के भंडार और उपकरणों को गुप्त स्थान पर ले गया होगा। अमेरिकी हमलों से पहले ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो परमाणु स्थल के बाहर 16 ट्रकों का काफिला दिखाई दिया, जो एक पहाड़ के अंदर बना एक बहुत ही सुरक्षित स्थल है और मिसाइल हमलों के लिए लगभग सुरक्षित माना जाता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद
जम्मू। रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।...
तुरकौलिया में मिले शव की हुई पहचान,पिता ने ही की थी पुत्री की हत्या
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम में होंगे शामिल
सारनाथ पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने आपातकाल की 50वीं बरसीं पर लोकतंत्र सेनानियों को किया याद
आनेवाले चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज समेत 14जनपदो में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज भोपाल-इंदौर समेत 16 जिलों में अलर्ट